मौसम / अभी विदा नहीं लेगी सर्दी, आज से 10 फरवरी तक ठंड के दाे और दौर पड़ने की संभावना

अभी शहर में ठंड विदा नहीं हाेगी, बल्कि ठंड के दाैर बरकरार रह सकते हैं। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि गुरुवार से 10 फरवरी तक ठंड के दाे दाैर और आने की संभावना है। इस दाैरान रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हाेने का अनुमान है। गुरुवार से ही एक दाैर शुरू हाे सकता है। यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद 2-3 फरवरी से दूसरा दाैर शुरू हाेने के आसार हैं। इधर बुधवार काे शहर के कई हिस्साें में बूंदाबांदी हुई। इस वजह से दिन के तापमान में भी पांच डिग्री की गिरावट हुई।



रात का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। शहर में 24 घंटे में रात के तापमान में 2.5 डिग्री इजाफा हुआ। सुबह करीब 9:30 बजे भेल टाउनशिप से लेकर हाेशंगाबाद राेड तक, अरेरा हिल्स से जहांगीराबाद तक और चार इमली से काेलार राेड तक, रचना नगर से अशाेका गार्डन तक, जेके राेड से अयाेध्या बाइपास तक बूंदाबांदी हुई।


पुराने शहर में काेतवाली से रायल मार्केट तक, हमीदिया अस्पताल से लालघाटी तक बूंदें पड़ीं। बुधवार दाेपहर 12.30 से हवा का रुख उत्तर पूर्वी से बदलकर उत्तरी हाे गया था। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को दिन के तापमान में 5.7 डिग्री की गिरावट दज की गई, तापामान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्ला के मुताबिक अगले दाे तीन दिन में रात का तापमान 4 डिग्री तक कम हाेने का अनुमान है।


आसार : 28 तक 100 के नीचे रहेगा रात का पारा
शुक्ला के मुताबिक 28- 29 जनवरी काे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और आ सकता है। इस वजह से 28 जनवरी तक रात का तापमान 10 के नीचे ही बने रहने की संभावना है। गुरुवार से ही रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हाे जाएगा।



ऐसा रहेगा ठंड का दाैर



  • रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।

  • शाम ढलने से पहले से सुबह पांच बजे तक सर्द हवा चल सकती है।

  • 2-3 फरवरी से दिन में बादल छाने और बूंदें पड़ने की संभावना है।



Popular posts
कमोडिटी / पेट्रोल पर टैक्स 96% से बढ़कर 118% हुआ, फिर भी सरकार बोली- आम उपभोक्ता पर नहीं पड़ेगा बोझ
Image
अचानक कैसे सुधरा सेंटिमेंट? / सरकार और सेबी के आश्वासनों ने 45 मिनट में बदली बाजार की कहानी, इंट्रा-डे में सबसे ज्यादा गिरावट के बाद सबसे बड़ी रिकवरी का रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश / सीहोर में अनोखी शादी, न सातफेरे, न मंगलसूत्र... संविधान की शपथ लेकर दूल्हा-दुल्हन ने विवाह किया
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम / मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निवेशकों के साथ कई दौर की बातचीत की, निवेशकों का वादा- जल्द ही इकोनॉमिक फोर्स बनेगा मप्र
डीए / सरकार ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया, 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा